एस्ट्रॉयड लेते ही बेकाबू हुआ 'सलमान का बाउंसर', मछली के जाल में फंसाकर किया काबू

मुरादाबाद। सलमान खान के बाउंसर रह चुके एक शख्स ने यूपी के मुरादाबाद में जमकर उत्पाद मचाया। लोहे की रॉड लेकर कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, लोगों पर हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी अन्य पुलिस बल बुलाना पड़ा। इसके बाद मछली का जाल लेकर बेकाबू बाउंसर को काबू किया गया। रस्सी से बांधकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरेली के मेंटल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

डेढ़ साल पहले था सलमान का बाउंसर

डेढ़ साल पहले था सलमान का बाउंसर

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के पीरगैब मोहल्ले के रहने वाला वाला अनस कुरैशी मुंबई में बाउंसर है। डेढ़ साल पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान का बाउंसर भी रह चुका है। इस समय महाराष्ट्र के किसी मंत्री का बाउंसर है। 10 दिन पहले मुरादाबाद अपने घर आया था। दो दिन पहले मिस्टर मुरादाबाद की चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान आया था। बुधवार की शाम एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाने से पहले एस्ट्रॉयड की डोज ली। यह डोज ज्यादा वजन उठाने के लिए और मांसपेशियों को सुन्न करने के लिए ली जाती है। गोली और इंजेक्शन के रूप में ली जाती है।

दिमाग पर हुआ एस्ट्रॉयड का असर

दिमाग पर हुआ एस्ट्रॉयड का असर

ओवर डोज होने की वजह से दवाई का असर दिमाग पर हो गया। गुरुवार सुबह होते ही यह सड़क पर बाहर आकर राहगीरों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। हाथ में लोहे की सरिया लेकर गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी हालत बेकाबू देखकर थाने से और पुलिस बल बुला लिया। स्थानीय लोगों की मदद से मछली का जाल डालकर काबू पाया।

बहन से रेप के आरोप में जा चुका है जेल

बहन से रेप के आरोप में जा चुका है जेल

रस्सी से बांधकर अनस को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गम्भीर बताते हुए बरेली मेंटल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। एसआई राशिद खान का कहना है कि अनस पीरगैब मोहल्ले के रहने वाला है। जिम जाने से पहले एस्ट्रॉयड की मात्रा ज्यादा ले ली, जिसकी वजह से उसने क्षेत्र में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले सगी चचेरी बहन ने अनस कुरैशी पर बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+