Moradabad Accident: खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसी DCM, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल
मुरादाबाद जनपद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली व डीसीएम की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खराब खड़ी ईट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। मरने वाले 4 लोग डीसीएम में संभल जिले के गंवा से मुरादाबाद आने के लिए बैठे थे। मौके पर पहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
आपको बता दें कि गुरुवार को मैनाठेर थाना क्षेत्र के संभल मुरादाबाद रोड पर अदालत नगर बघा और मैनाठेर के बीच में सुबह तड़के सड़क किनारे ईटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। इसका टायर खराब होने के कारण ट्रैक्टर चालक उसको जैक पर खड़ी कर टायर रिपेयर कराने के लिए गया था।

इसी बीच दोपहर करीब 12:00 बजे स्क्रैप से भरी हुई एक टाटा डीसीएम संभल से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। अचानक डीसीएम अनियंत्रित होकर वहां खड़ी ईटो से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे के दौरान ड़ीसीएम में सवार 4 लोग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मरने वाले चारों लोगो की अभी शिनाख्त नही हो पाई है। डीसीएम का ड्राइवर चंद्रपाल आगरा का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि डीसीएम आगरा से संभल और मुरादाबाद जनपद के लिए जूते लेकर आ रही थी। चालक संभल जनपद के गंवा क्षेत्र में डीसीएम से जूते उतारने के बाद मुरादाबाद के लिए निकला था। वहीं गंवा क्षेत्र के 4 लोग डीसीएम में मुरादाबाद के लिए बैठे थे। डीसीएम और ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर इतनी भयानक थी कि डीसीएम में बैठे ड्राइवर सहित चार लोग बुरी तरह से फस गए थे। स्थानीय लोगो ने बड़ी मशकत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला। साथ ही हादसे में घायल दो अन्य लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications