लड़के को फंसाने के लिए मां ने बनवाई बेटी की फर्जी टीसी, पोल खुली तो पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के हाथीपुर चित्तू थाना क्षेत्र में रेप का केस दर्ज कराने पहुंची मां-बेटी पर ही केस दर्ज हो गया। दोनों पर रेप के मामले में एक युवक को फंसाने के आरोप लगे। दोनों ने साक्ष्य के तौर पर फर्जी टीसी विवेचक को सौंप दी थी। मां ने बेटी को नाबालिग बताया था। हालांकि, जांच में टीसी फर्जी निकली। तब कुंदरकी पुलिस ने मां-बेटी दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

संवाददाता के अनुसार, एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी, ''27 मार्च को एक महिला ने पैसे के लेन-देन में हुए झगड़े में अपनी बेटी को हथियार बनाते हुए मेरे बेटे के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया था। मुकदमे में मेरे बेटे को सजा दिलाने के लिए, उस बेटी की मां ने बेटी को नाबालिग दिखाने के लिए फर्जी टीसी बनवाकर विवेचक को दे दी। जबिक, टीसी पूरी तरह से फर्जी है।''
महिला की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच करवाई तो टीसी वास्तव में फर्जी निकली। जहां से टीसी जारी होने का उल्लेख किया गया था उस स्कूल ने भी फर्जी होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद ही कुंदरकी पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications