Moradabad: नहीं बोला 'जय श्रीराम' तो ट्रेन में यात्री को नंगा करके बेल्ट से पीटा, दाढ़ी पकड़कर भी खींची

Moradabad News: पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी का आरोप लगाते हुए मुरादाबाद में स्क्रैप कारोबारी की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाने को कहा। नारे न लगाने पर बेल्ट से उसे नंगा करके पीटा।

Moradabad News

Moradabad News: पद्मावत एक्सप्रेस (Padmavat Express) ट्रेन में यात्री की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग यात्री के कपड़े उतारकर उसकी बेल्ट से पिटाई करते हुए नजर आ रहे है। यह घटना गुरुवार (12 जनवरी) रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल अब मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video

    नहीं बोला 'जय श्रीराम' तो ट्रेन में यात्री को नंगा करके बेल्ट से पीटा, दाढ़ी पकड़कर भी खींची

    पीड़ित व्यक्ति का नाम आसिम हुसैन हैं और वह स्क्रैप कारोबारी है। मुरादाबाद (Moradabad) निवासी आसिम हुसैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया, '12 जनवरी की शाम को मैं दिल्ली से मुरादाबाद के लिए पद्मावत एक्सप्रेस (Padmavat Express) ट्रेन की जनरल बोगी से चला था। ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी, तो इसमें कुछ युवक जनरल बोगी में हापुड़ से चढ़ गए। जनरल बोगी में भीड़ बहुत ज्यादा थी, इस दौरान 8 से 10 लोग मेरे आगे आए और धक्का-मुक्की करने लगे।'

    पीड़ित आसिम हुसैन ने बताया कि इस दौरान एक आदमी पीछे बोला यह चोर है। जिसके बाद सभी ने मुझे पीटना शुरू कर दिया। हुसैन ने बताया कि हमलावरों ने उनसे जय श्री राम के नारे लगाने के लिए कहा। नारे नहीं लगाए तो उन्होंने कपड़े उतार कर उन्हें बुरी तरह बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया और तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। पीड़ित ने कहा कि घटना के समय ट्रेन की बोगी में भीड़ बहुत थी लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की।

    इस बीच मुरादाबाद स्टेशन के पास जब ट्रेन पहुंची तो किसी ने उसे प्लेटफार्म से पहले ही ट्रेन से फेंक दिया। इस घटना के बाद पीड़ित ने जीआरपी मुरादाबद को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी मुरादाबाद के सीओ देवी दयाल का कहना है की ट्रेन में लिंचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों को बरेली रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने जो शिकायत की है उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    इस दौरान उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़ित से जय श्रीराम के नारे नहीं लगाए गए। हालांकि, गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों सतीश और सूरज से मारपीट करने का कारण पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह (आसिम हुसैन) ट्रेन में अश्लील हरकत कर रहे थे। मना करने पर वह अक्रामक हो गए। इसके बाद विवाद हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+