Love Jihad: मौलाना और उसके 3 सगे भाइयों ने किया महिला का रेप, गर्भवती होने पर कराया धर्मांतरण

एक महिला ने एक मौलाना पर झूठ बोलकर प्रेम जाल में फ़साने और रेप करने का आरोप लगाया है। मौलाना के तीन भाई और दो बहनोइयों ने भी उसके साथ जबरदस्ती की है। गर्भवती होने पर उसका धर्मांतरण भी कराया गया है।

Moradabad Love Jihad Maulana and his 3 brothers raped a woman got her converted after being pregnant

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक मौलाना पर प्रेम जाल में फंसाकर रेप करने व गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगा है। साथ ही मौलाना के तीन सगे भाइयों और दो बहनोई के खिलाफ़ भी बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी मौलाना निज़ामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Moradabad Love Jihad Maulana and his 3 brothers raped a woman got her converted after being pregnant

जबरन बनाए संबंध, गर्भवती होने पर कराया धर्मांतरण
दरअसल, पूरा मामला मुरादाबाद देहात के डीलारी थाना इलाके का है। यहां रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने बच्चे के इलाज के लिए एक मौलाना से संपर्क किया। मौलाना ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। महिला ने बताया कि मौलाना निजामुद्दीन ने उसे खुद को अविवाहित बताया था। जिसके बाद मौलाना ने उसके साथ बहला फुसलाकर जबरन बलात्कार किया। महिला ने आरोप लगाते हुए ये भी बताया कि बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने से जब वह गर्भवती हो गई तो उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया।

तीन भाई और दो बहनोइयों ने भी किया रेप
आगे की जानकारी देते हुए महिला ने यह भी बताया कि धर्म परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम शबीना रख लिया। उसने बताया कि 2016 से वह निजामुद्दीन के साथ रह रही थी। अब निजामुद्दीन के तीन भाई और दो बहनोइयों ने उसे अकेला देख कर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इसकी जानकारी किसी को दी तो वह उसे जान से मार देंगे। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसने इसकी शिकायत अपने पति निजामुद्दीन से की तो निजामुद्दीन ने भी उससे कहा कि वह खामोश हो जाए।

Moradabad Love Jihad Maulana and his 3 brothers raped a woman got her converted after being pregnant

मुँह खोलने पर धमकी, पुलिस ने भेजा जेल
महिला में अपने पति पर आरोप लगाते हुए शिकायत में बताया है कि उसके पति ने उसे मुँह खोलने पर तलाक की धमकी दी। उसने कहा कि अगर उसने किसी से यह बात कही तो वह उसे तलाक देकर घरसे बाहर निकाल देगा। महिला की शिकायत पर मुरादाबाद के डिलारी थाना पुलिस ने निजामुद्दीन और उसके तीन भाई और दो बेहनोइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+