इलाज के बहाने ले जाकर पति ने दीक्षा को मारी गोली, थाने पहुंचकर बोला- मैंने बीवी की हत्या कर दी है

इलाज के बहाने ले जाकर पति ने दीक्षा को मारी गोली, थाने पहुंचकर बोला- मैंने बीवी की हत्या कर दी है

मुरादाबाद, 20 अगस्त: 'साहब मैंने अपनी पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है।' यह बात बिलारी थाने पहुंचे एक शख्स ने पुलिस से कही। शख्स की बात सुनकर पुलिसकर्मी हैरान हो गए और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, महिला के दादा अतर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Moradabad: Husband shot and life lost his wife

यह मामला मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, मुड़िया राजा गांव निवासी अरविंद कुमार की बड़ी पुत्री दीक्षा की दो साल पहले हरेन्द्र निवासी ढकिया नेरू कोतवाली बिलारी से शादी हुई थी। शादी के बाद से पति हरेन्द्र सिंह पत्नी दीक्षा को कार और एक लाख रुपए के लिए प्रताड़ित करता था। बता दें कि 10 दिन पहले घर में किसी का देहांत होने के कारण दीक्षा अपने मायके चली गई थी। 18 अगस्त की रात शराब के नशे में हरेन्द्र भी अपनी ससुराल पहुंच गया।

आरोप है कि दवा दिलाने के बहाने से हरेन्द्र अपनी पत्नी को ले गया। जिसके बाद हरेन्द्र ने बिलारी-कुन्दरकी नवीन बाईपास गांव जैतपुर पट्टी के पास देर रात दीक्षा के सिर से बंदूक सटाकर गोली मार दी। इसके बाद पत्नी को वहीं तड़पता हुआ छोड़कर भाग गया। बता दें कि सुबह 6 बज़े के बाद बिलारी पुलिस से सूचना मिली तो दीक्षा के परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर बिलारी व कुन्दरकी पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।

पुलिस की मानें तो दीक्षा के परिजनों की नज़रों से छुप कर वो अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर मुरादाबाद दवाई दिलाने के बहाने ले गया। देर रात वह थाना कुन्दरकी के अधीन बिलारी-कुन्दरकी बाईपास पर पहुंच और तमंचे से पत्नी दीक्षा के सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति मौके से फरार हो गया और 19 अगस्त की सुबह थाने पहुंचकर जुर्म स्वीकार कर लिया।

खून से लथपथ महिला पेट्रोलिंग पुलिस को दिखाई दी। महिला की सांसे चलती देख सुरक्षबलों ने आनन-फानन में कुन्दरकी सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। परन्तु महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष सन्दीप कुमार ने बताया कि दीक्षा का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस मामले की जांच मुरादाबाद एसपी ने बिलारी सीओ देश दीपक सिंह को सौपी हैं।

सीओ ने दलबल के साथ पहुंचकर घटना में प्रयोग साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पति हरेन्द्र के अलावा मनोहर , सुनील, सुभाष, रिंकी निवासी ढकिया नेरू व नेकपाल व उसकी पत्नी के खिलाफ देहज हत्या व अन्य अपराध की धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया है। बता दें कि यह मुकदमा दीक्षा सिंह के दादा अतर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+