मुरादाबाद: प्राइवेट नर्सिंग होम में लगी आग, 28 मरीजों को निकाला गया सुरक्षित

मुरादाबाद: प्राइवेट नर्सिंग होम में लगी आग, 28 मरीजों को निकाला गया सुरक्षित

मुरादाबाद, 07 दिसंबर: खबर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से है। यहां मंगलवार की सुबह अचानक से एक प्राइवेट नर्सिंग होने में आ लग गई। नर्सिंग होम में आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। वहीं, नर्सिंग होम में आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्त से आग पर काबू पाया।

Moradabad: Fire breaks out in private nursing home, 28 patients evacuated safely

बताया जा रहा है कि नर्सिंग होम में एक रास्ता होने की वजह से स्टाफ और मरीज अंदर फंस गए थे। अंदर फंसे मरीजों और नर्सिंग होम के स्टाफ फायर ब्रिगेड़ के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालकर बचाया। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हमने 28 मरीज और नर्सिंग होम स्टाफ के 16 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

मरीज और स्टाफ को बाहर निकालने के लिए पड़ोस की छतों का सहारा लिया गया। जानकारी देते हुए बताया कि ये आग मंगलवार तड़के गांधीनगर स्थित जिज्ञासा नर्सिंग होम में लग गई थी। जिज्ञासा नर्सिंग होम के संचालक डॉ सीपी सिंह ने बताया कि आग अस्पताल के सामने लगे मीटर में लगी। आग लगने की वजह से नर्सिंग होम का फ्रंट हिस्सा ज्यादा चपेट में आया।

इसके साथ ही अस्पताल के संचालक डॉक्टर का घर आग की लपटों में आ गया डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह से घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। घर का लगभग आधा हिस्सा आग की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि यह गनीमत है कि अस्पताल में भर्ती किसी भी मरीज को कोई समस्या नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+