पुलिस गाड़ी की टक्कर में घायल हुईं विधायक पिंकी यादव अस्पताल में भर्ती, बोलीं- जानबूझकर किया ऐसा

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद से रामपुर जाते वक्त समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव को बिना नंबर प्लेट की गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह घायल हो गईं। घायल विधायक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक जीरो पॉइंट पर पुलिस विधायक पिंकी यादव को रोकने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच सड़क किनारे खड़ी पिंकी यादव को पुलिस की बिना नम्बर वाली गाड़ी से टक्कर लग गई जिसमें एक पुकिसकर्मी और दारोगा सवार बताए गए हैं।

mla pinki yadav admit in hospital after accident

इस घटना में पिंकी यादव के हाथ और पैर में चोट आई हैं। उनका कहना है कि मुझे जान से मारने की साजिश है और प्रदेश में महिला जनप्रतिनिधि जब सुरक्षित नहीं तो महिलाएं कैसे होंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए यूनिवर्सिटी से ज्यादा अहम उन्नाव की घटना है। विधायक का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ खींचतान व मारपीट की। फिलहाल, वह इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कह रही हैं।

mla pinki yadav admit in hospital after accident

संभल की असमोली विधानसभा सीट से पिंकी यादव विधायक हैं। उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रिश्तेदार भी बताया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+