पत्नी पर फब्तियां कस रहे मनचलों को रोका तो पति का तोड़ दिया पैर, गन्ने के खेत में छुपकर बचाई जान
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी क्षेत्र में एक युवक और उसकी पत्नी को दबंगों ने प्रताड़ित किया। पत्नी पर फब्तियां कसते उन मनचलों को युवक ने रोकने का प्रयास किया तो उसे लाठियों से पीटा। उसका पैर टूट गया। वहीं, उसकी पत्नी अपनी इज्जत बचाने के लिए गन्ने के खेत में छिप गई। मनचले उसे काफी देर तक ढूंढते रहे। रात होने पर महिला बाहर निकली और उसके बाद अपने रिश्तेदारों की मदद से जिला अस्पताल पहुँची। वहां महिला के पति को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के पैर में फेक्चर हो गया है। इसलिए उसे बेड पर ही रहना होगा।

संवाददाता के अनुसार, घटना शनिवार की देर शाम की है। कुछ लोगों ने उक्त युवक की पत्नी से छेड़छाड़ की। जब उन लोगों से अपनी पति को बचाने का प्रयास किया तो लाठी मारीं गईं। काफी देर तक पीटते रहे।

यह वारदात गांव के ही कुछ लोगों ने अंजाम दी। मारपीट करने वालों में मुख्य रूप से भारत और निर्मेश शामिल थे। पीड़ित पति-पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है।












Click it and Unblock the Notifications