मुरादाबाद: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से भिड़े भाजपा नेता, सड़क पर बैठे, लगाया जाम

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही प्रदेश की जनता को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ा रहे हैं लेकिन, मुरादाबाद में खुद उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता यातायात नियमों को लेकर पुलिस से भिड़ गए। बीते कल एक भाजपा नेता ने वाहन चेकिंग के दौरान अपनी मोटरसाइकिल रोके जाने से नाराज होकर पुलिस वालों को गालियां दी। मामला बढ़ता ही चला गया और वहां भारी जाम लग गया।

many bjp leaders protest against police for vehicle checking

दूसरे भाजपा नेता की वाहन चेकिंग के दौरान जब मोटरसाइकिल को पुलिसवालों ने सिविल लाइन थाना इलाके में पीली कोठी पर रोका तो वह पुलिसवालों से ही भिड़ गए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस वालों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की है।

many bjp leaders protest against police for vehicle checking

भाजपा नेता इसके विरोध में पीली कोठी चौराहे पर मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे को जाम कर धरने पर बैठ गए और देर तक हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर उनका बदसलूकी कर रही है। भाजपा नेता पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठे रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+