मुरादाबाद: खाना देने में बहू ने की देरी तो सुसर ने दबा दिया गला और फिर...

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में ससुर ने अपनी पुत्र वधू की बेरहमी से गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी अपने बेटे को धमकाकर रात भर मामले को दबाए रखा। लेकिन आकाश ने अपनी पत्नी सीमा के घर वालों को गुपचुप तरीके से फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और सीमा के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

man was arrested in Moradabad yesterday after he strangled his daughter-in-law to death

जानकारी के अनुसार, मामला मझोला थाना क्षेत्र के डिडौरी गांव का है। आकाश के मुताबिक उसका विवाह करीब 2 साल पहले भोजपुर थाना क्षेत्र के गौहरपुर गांव में हुआ था। उसकी पत्नी सीमा और 4 माह की बेटी के अलावा पिता शंकर सोमवार को सुबह घर पर मौजूद थे। इस बीच आकाश लगभग सुबह दस बजे किसी काम से सदर तहसील गया था। दोपहर बाद पिता ने उसके मोबाइल पर कॉल किया बताया कि बहू जीने से गिर गई है उसे गंभीर चोटें आई हैं। शंकर ने पुत्र को जल्दी घर आने को कहा आनन-फानन के बीच घर पहुंचे आकाश को पत्नी मूर्छित हाल में मिली।

ग्रामीणों की सलाह पर आकाश अपनी पत्नी सीमा को साथ लेकर एक निजी अस्पताल गया। वहां चिकित्सकों ने विवाहिता को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया गया मृतका के गले पर चोट का निशान कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा था। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के ससुर से पूछताछ शुरू की। आकाश के मुताबिक वारदात के 14 घंटे बाद उसके पिता ने बहु की हत्या करने की बात कबूल की।

आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि बहू ने खाना लाने में देरी कर दी थी। इसी बात को लेकर ससुर और पुत्रवधू के बीच विवाद हो गया था और बाद इस कदर बढ़ी कि आवेश में शंकर ने सीमा की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+