खेत में टहलती वृद्धा पर गीदड़ का हमला, चेहरे से मांस नोंचा, 5 और लोगों को भी काटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के असमोली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर जंगल गई वृद्धा पर गीदड़ ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग उधर पहुंचे। गीदड़ वहां चार-पांच अन्य लोगों पर भी टूट पड़ा। काफी मशक्कत के बाद गीदड़ को वहां से भगाया गया। वह गीदड़ वृद्धा के चेहरे से मांस नोंच ले गया। वृद्धा को बहुत दर्द हो रहा था। घटना के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

jackal-attacks-on-old-woman-moradabad-six-people-injured

संवाददाता के अनुसार, गांव पेंतिया माफी निवासी 70 वर्षीय रुकमणी देवी बुधवार दोपहर खेतों पर घूमने गई थी। रुकमणी के परिजन जंगल में धान की फसल की कटाई कर रहे थे। रुकमणी देवी अपने खेत से कुछ दूर ही पहुंची थी कि अचानक गन्ने के खेत से एक गीदड़ निकला। उस गीदड़ ने रुकमणी पर हमला कर दिया। रुकमणी की चीख सुनकर जब तक आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे, तब तक गीदड़ वृद्धा को गंभीर रूप से घायल कर चुका था। गीदड़ ने रुकमणी देवी के चेहरे का मांस नोंच लिया।

jackal-attacks-on-old-woman-moradabad-six-people-injured

सूचना मिलने पर वृद्धा के परिजन भी वहां पहुंचे। बाद में पता चला कि गीदड़ ने वहां पांच-छह लोगों को काट लिया था। फिर, भीड़ के शोर-शराबे के बीच गीदड़ वहां से भागा। उसके बाद परिजन घायल रुक्मणी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें भर्ती कर के उपचार शुरू कर दिया गया। पूछे जाने पर डॉक्टरों ने रुकमणी देवी की हालत स्थिर बताई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+