यात्रा के वक्त अब रेल टिकट नहीं, क्यूआर कोड दिखाना होगा, शुरू हुई नई सुविधा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेल-मंडल में यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू हुई है। यात्रियों के लिए अब रेल टिकट दिखाने की आवश्यता नहीं होगी, बल्कि टिकट बुक करते समय रेलवे की ओर से क्यूआर कोड जारी होगा, जो SMS के जरिए यात्री के मोबाइल पर पहुँच जाएगा। यात्रा के दौरान टीटी के द्वारा टिकट मांगे जाने पर उसे केवल मोबाइल पर आया क्यूआर कोड दिखा सकते हैं।

indian railway qr code facility started for passengers As railway tickets

संवाददाता ने बताया कि, कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को बढ़ावा देने के लिए मुरादाबाद रेलवे डिवीजन के रेलवे स्टेशन पर कॉन्टेक्टलेस टिकट चेकिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है। जिसके जरिए यात्री को क्यूआर कोड मिलेगा। जिसे टीटी अपने मोबाइल से स्कैन किया करेंगे। साथ ही यात्री के टिकट की सारी डिटेल भी टीटीई के फोन पर आ जाएगी।

indian railway qr code facility started for passengers As railway tickets

मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि आज से रिजर्वेशन काउंटर से जारी कंफर्म टिकट का क्यूआर कोड भी जारी होगा। जो सीधे यात्री के मोबाइल पर पहुंचेगा। जिसे टीटी अपने मोबाइल से स्कैन कर टिकट चेक करेगा। मोबाइल पर ही रेल यात्रियों का ट्रेन व सीट नंबर भी उपलब्ध होगा, डीआरएम का तरुण प्रकाश का मानना है कि इस पहल से यात्रियों को चेकिंग स्टाफ को टिकट दिखाने से तो मुक्ति तो मिलेगी ही, साथ ही कोरोना संक्रमण भी नहीं फैलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+