'हे प्रभु, ये क्या हुआ?', शादी के 6 दिन बाद दुल्हन बन गई मां, पति ने दे दिया तलाक, जानें क्या है सच्चाई

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुरादाबाद में एक दुल्हन शादी के 6 दिन बाद ही मां बन गई। इस मामले में दूल्हे के परिवार ने पंचायत बुलाई और फिर दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया। मामला जानकर हर कोई हैरान है।

दरअसल, यह पूरी घटना मुरादाबाद के अगवानपुर इलाके के एक मोहल्ले की बताई जा रही है। यहां के रहने वाली एक युवती की शादी एक सप्ताह पहले मुगलपुरा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। बताया जा रहा है की युवती के माता-पिता काफी गरीब हैं।

he-prabhu-ye-kya-hua-bride-became-a-mother-after-6-days-of-marriage-in-moradabad-up

गरीबी की हालत में किसी तरह माता-पिता ने बेटी का निकाह किया। निकाह संपन्न हो जाने के बाद चौथी के दिन दुल्हन को विदा कर कर दूल्हा ससुराल लेकर गया। विदा होने के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची उसके बाद आगे की रस्में निभाई गई और ससुराल वालों के साथ वह रहने लगे।

बताया जा रहा है कि बीते रविवार को दुल्हन ने एक बेटी को जन्म दिया। दुल्हन को बेटी होने के बाद दूल्हा और उसके परिवार के लोग हैरान रह गए। दूल्हे के परियों द्वारा इसकी सूचना तत्काल दुल्हन के मां-बाप को दी गई। सूचना मिलने के बाद दुल्हन के घर वाले वहां पहुंचे।

इस दौरान दूल्हे ने कहा कि उसके साथ धोखा किया गया है। ऐसे में वह दुल्हन और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। काफी देर तक बातचीत चलने के बाद किसी तरह मामला सलटा लेकिन दुल्हन से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक से उसका प्रेम संबंध है।

दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे जिसके चलते ही वह गर्भवती हुई थी। ऐसे में दुल्हन के पति ने उसे तुरंत तलाक दे दिया और उसके माता-पिता उसे अगवानपुर लौट आए। दुल्हन को लेकर उसके माता-पिता पड़ोसी प्रेमी के घर पहुंचे। पहुंचने के बाद प्रेमी ने उसके साथ निकाह करने से इनकार कर दिया।

निकाह से इनकार किए जाने के बाद प्रेमिका की मां द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस पहुंची तो प्रेमी शादी के लिए तैयार हो गया। वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन का कहना है कि इस मामले में पीड़िता द्वारा यदि तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+