प्रेमी को तलाशते हुए उत्तराखंड से मुरादाबाद आई युवती, उसके घरवालों ने भगाया तो फूंक दी बाइक

मुरादाबाद। उत्तराखंड की एक युवती अपने प्रेमी को खोजते हुए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित घर पहुंच गई। प्रेमिका की आहट पाकर प्रेमी छुप गया था। जब युवती ने प्रेमी के घरवालों से उसके बारे में पूछा तो प्रेमी के बड़े भाई ने झेंपते हुए कहा कि उसे नहीं जानते। उसके बाद प्रेमी के भाई ने युवती को वहां से भगा दिया। वहीं, प्रेमी के न मिलने पर युवती कुछ देर बाद फिर उसी घर तक लौटी। इस बार वह अपने साथ बोतल में पेट्रोल लेकर आई थी, उसने उस पेट्रोल को प्रेमी के घर खड़ी बाइक पर फेंक दिया। उसके बाद बाइक में आग लगा दी। युवती ने उस घर का गेट भी बाहर से बंद कर दिया। प्रेमी के बड़े भाई ने आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह जल गई।

girl-set-fire-the-bike-of-boyfriend-in-moradabad

गुस्साए प्रेमी के बड़े भाई ने उस युवती का पीछा किया। रेलवे स्टेशन पर उसने युवती को पकड़ लिया। बाद में उसे कटघर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस थाने में उसने युवती के खिलाफ शिकायत करते हुए बाइक जलाने को लेकर मुकदमा लिखवाया। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्ट कटघर देवेश सिंह ने बताया कि युवती को गिरफ्तार किया गया है।'

संवाददाता के अनुसार, युवती अपने प्रेमी को खोजने उत्तराखंड से आई थी। वह प्रेमी के घर पहुंची तो वहां उसका बड़ा भाई रिजवान मिला। युवती ने उस पर प्रेमी को छिपाने का आरोप लगाया। इस पर रिजवान ने उसे डांटकर भगा दिया। बाद में उसने बाइक जला दी। जिसके लिए उसे जेल हुई है। रिजवान कटघर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजा नगर में सब्जी का थोक व्यापार करता है।

Girl set fire the bike of boyfriend in Moradabad

रिजवान का कहना है कि जब हम परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तो बीते रोज करीब 4 बजे उत्तराखंड के जसपुर में रहने वाली युवती वहां आ पहुंची। उसने अपने प्रेमी के बारे में पूछा था। हमने चले जाने के लिए कहा था। तब वह हमारी बाइक फूंक कर भाग रही थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+