केस दर्ज कराने गई युवती दरोगा को दिल दे बैठी, कई साल रखा साथ, फिर शादी से पहले खुली पोल..

केस दर्ज कराने गई युवती दरोगा को दिल दे बैठी, आखिर में मिला धोखा

मुरादाबाद. यूपी में मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके की युवती ने दिल्ली के एक दरोगा पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। दोनों की जान-पहचान एक केस के बारे में बात करने पर हुई थी। युवती किसी मामले में रिपोर्ट लिखाने के ​लिए उक्त दरोगा से मिली थी, तभी से दोनों एक-दूजे के करीब आए। युवती का कहना है कि, दरोगा मूल रूप से मेरठ का रहना वाला है। उसने मुझे नौकरी दिलाई। फिर शादी के झांसे दिए और फिजिकल रिलेशन बनाए।'

केस दर्ज कराने गई थी थाने, वहां दरोगा ने नंबर मांग लिया

केस दर्ज कराने गई थी थाने, वहां दरोगा ने नंबर मांग लिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती गुरुवार को मुरादाबाद एसएसपी के समक्ष पेश हुई। जहां अपनी शिकायत में उसने कहा कि आरोपी दरोगा ने मुझसे तीन लाख रुपये ठगे। साथ ही शादी के फर्जी कागजात भी तैयार कराए। मैं ग्रेजुएट हूं और पॉलिटेक्निक का कोर्स भी किया हुआ है। पहली बार उस दरोगा से मैं 2017 में मिली थी। तब पूर्वी दिल्ली के सकरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मेरा एटीएम और बैंक खाता हैक कर लिया था, तो मैंने सकरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं थाने में मेरी मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी उप निरीक्षक से मुलाकात हुई थी।''

'जल्द ही दोनों में नजदीकियां हो गईं'

'जल्द ही दोनों में नजदीकियां हो गईं'

युवती ने आगे कहा, ''वो दरोगा मुझसे फोन पर बातें करने लगा। जल्द ही मेरे करीब आ गया। बाद में वह मुझे सरकारी नौकरी लगवाने की कहने लगा। फिर, अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र और तीन लाख रुपये मांगे। मैंने पैसे भेज दिए, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिला। काफी समय बीत गया। फिर मैंने पूछा तो कहा कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं आता, तुम्हें मैं प्राइवेट जॉब दिला देता हूं। मुझे पूर्वी दिल्ली में ही एक कंपनी में प्राइवेट जॉब दिला दी। मुझे अपने आवास पर ही रख लिया।''

फिर, पता चला कि वो दरोगा तो शादीशुदा है

फिर, पता चला कि वो दरोगा तो शादीशुदा है

युवती ने कहा, ''दरोगा मेरे साथ रहने लगा। कई बार उसने यौन शोषण किया और अश्लील क्लिपिंग रिकॉर्ड कर लीं। मुझसे कहा कि शादी करेंगे। फिर, मेरे शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मदद से शादी का कागजात तैयार कर लिए। हाल में मुझे पता चला कि वो दरोगा तो पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।''

उसकी शिकायत की तो मुझे देने लगा धमकी

उसकी शिकायत की तो मुझे देने लगा धमकी

''मैंने जब उसकी शिकायत करने की बात की तो वह मुझे अपने साथियों के साथ मिलकर बेहोश कर 30 दिसंबर की रात पाकबड़ा में फेंक कर भाग गया। मैंने पुलिस में शिकायत की तो उसे पता चल गया। वह फिर आया और छह जनवरी को घर धमकी देकर लौट गया।''

एसएसपी ने महिला थाना एसओ को सौंपा केस

एसएसपी ने महिला थाना एसओ को सौंपा केस

युवती की इस पूरी शिकायत सुनकर एसएसपी अमित पाठक ने केस महिला थाना एसओ ज्योति सिंह को सौंप दिया है। अब जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+