दरोगा के बेटे की शिकायत करते हुए युवती बोली- 4 साल तक शोषण किया अब शादी नहीं कर रहा वो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले में एक दरोगा के बेटे के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न करने का मामला दर्ज हुआ है। यहां एक युवती अपनी शिकायत लेकर महिला थाने आई। उसने दरोगा के बेटे पर शादी का झांसा देकर 4 साल तक शोषण करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि जब भी मैंने उससे शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। बाद में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जबकि, उसने मुझसे शादी करने की बातें कही थीं।'

दरोगा के बेटे के खिलाफ मुरादाबाद में युवती ने की शिकायत
युवती ने आगे कहा कि यदि वो शादी के लिए तैयार नहीं होता है तो मैं उसे सज़ा दिला कर ही रहूंगी। युवती की शिकायत सुनने के बाद महिला थाना पुलिस ने जब युवक को थाने बुलाया तो वह थाने भी नहीं आया। जिसके बाद महिला पुलिस ने युवती को न्याय का भरोसा दिलाया। हालांकि, इस मामले में अभी दरोगा की ओर से बयान नहीं आया है। बहरहाल, युवती ने उसके बेटे पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है और वह शिकायत करने थाने जा पहुंची।

..और यहां दरोगा ने ही बनाया था अश्लील वीडियो
यूपी के हमीरपुर जिले में महिला ने एक दरोगा पर एमएमएस बनाकर 3 साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। तब मई के महीने में एसपी के आदेश पर आरोपी दरोगा के खिलाफ रेप जैसी गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ। महिला के मुताबिक, दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से डराकर रेप किया था। उसके बाद तो वह कई साल तक ऐसा करता रहा। केस दर्ज होने पर फरार हो गया।

अकेले पाकर घर में घुसा था, फिर शारीरिक शोषण करता रहा
दरोगा पर रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपों का यह मामला हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में सामने आया। महिला ने 2015 से थाने में तैनात दरोगा पुरषोत्तम तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला तलाकशुदा थी। उसने कहा था कि दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर की नोंक पर पहले घर में घुसकर रेप किया। फिर एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। बहरहाल, उस मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications