UP Moradabad: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटी पुलिस
UP Moradabad News: मुरादाबाद जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव ने शनिवार को सुबह अपने घर के अंदर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं में शोक की लहर है।
सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2014 की कैंपेनिंग से पहले समाजवादी पार्टी द्वारा 8 अप्रैल को उन्हें जिला अध्यक्ष पद से हटाया गया था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे कमरे की तलाशी ली लेकिन कहीं से भी पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि सपा नेता ने आत्महत्या क्योंकि इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
घर पर सपा नेताओं की जुटी भीड़
बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी यादव का मझोला थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार इलाके में मकान है। शनिवार सुबह मकान के कमरे में उन्होंने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
आसपास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसके बारे में पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद इलाके की पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम द्वारा जांच पड़ताल किया गया लेकिन कहीं से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह, जिला महासचिव राय मुदस्सर खान समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डीपी यादव के घर पहुंचे हैं और परिजनों से जानकारी ले रहे हैं।
उनको हटाकर जयवीर सिंह को बनाया गया था जिलाध्यक्ष
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान समाजवादी पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था। पद से हटाने के बाद उनकी जगह जयवीर सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि पार्टी का सिपाही हूं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों का पालन करूंगा।
प्रत्याशी को लेकर गुटबाजी आई थी सामने
यह भी चर्चा चल रही है कि समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी उतारने को लेकर जिले में गुटबाजी हुई थी। कुछ लोग पूर्व सांसद एसटी हसन तो कुछ लोग और रुचि वीरा के साथ थे। बताया जा रहा है कि इसी गुटबाजी के चलते सपा हाई कमान द्वारा डीपी यादव को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं











Click it and Unblock the Notifications