मायावती के बर्थडे सेलिब्रेशन में पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, चुनाव में भाजपाइयों को दौड़ाकर मारेंगे
Moradabad News, मुराजदाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मंगलवार को सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने बसपा सप्रीमो मायावती और सपा सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन मनाया। इस दौरान बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी भाजपा है। इतना ही नहीं उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे।

मुरादाबाद के अंबेडकर पार्क में आज बसपा सप्रीमो मायावती का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिए चार गांधी। राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। कहा कि भाजपा ने देश को मोदी दिए है। नीरव मोदी, ललित मोदी और नरेंद्र मोदी।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो किया है उद्योगपतियों के लिए किया है। किसी गरीब के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इन भाजपा वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सपा-बसपा को एक मंच पर देखकर भाजपा वाले सब बेहोश हो गए। बता दें कि पूर्व विधायक मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से एक बार चुनाव जीते थे।












Click it and Unblock the Notifications