महिला से उधार लेकर पीते थे दूध, उसने पैसे मांगे तो अपने घर बुलाकर काट दीं उसकी उंगलियां

uttar pradesh crime news in hindi , मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उधार के 900 रुपए वापस मांगने पर एक महिला की पिटाई कर दी गई। यही नहीं, हैवानियत करते हुए उसकी दो उंगलियां भी काट दीं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

Dabangs cuts off womans fingers at moradabad

घटना सिविल लाईन थाना इलाके के काजीपुरा की है, जहां मेहसर जहाँ नाम की महिला के हाथ की उँगलियाँ काट दी गईं। मेहसर जहाँ के पति मजदूरी करते हैं। ऐसे में मेहसर जहाँ ने घर में पल रही भैंस का दूध पड़ोस में रहने वाले परिवार को उधार बेचा था। जिसके 900 रुपये मांगने पर आरोपी परिवार ने मेहसर जहाँ को अपने घर में बंदकर पीटा। उसके हाथ की दो उंगलियाँ भी काट दीं।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Dabangs cuts off womans fingers at moradabad

मुरादाबाद के सीओ सिविल लाईन, राजेश कुमार का कहना है कि दो पुरुष और एक महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+