बच्चों के विवाद में महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, शव नाले में फेंक कर भागे

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 2 जून की रात पड़ोसियों ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला की लाश नाले में फेंक कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद महिला के पति ने तीन महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

A woman died in Jayantipur area, after she was thrashed by her neighbours

जानकारी के मुताबिक, घटना मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर की है। बता दें कि फजर्नीचर कारीगर शखावत मझोला जंयतीपुर में किराए के मकान में रहता है। परिवार में पत्नी नूरजहां और समीर, अमीर व समरीन समेत चार बच्चे हैं। उसके घर के सामने ही भोजपुर थाना क्षेत्र के लतीफ का परिवार भी किराये पर रहता है। मंगलवार रात चप्पल चोरी को लेकर शखावत और लतीफ के बच्चों में विवाद हो गया। लतीफ के बच्चों ने शखावत के बेटे को पीट दिया।

चीख-पुकार सुनकर शखावत की पत्नी नूरजहां (30) घर से बाहर आ गई। उसने अपने और लतीफ के बच्चों को फटकार कर अलग कर दिया। नूरजहां ने इसकी शिकायत लतीफ की पत्नी फिरोज से की। आरोप है कि इस पर लतीफ उसकी पत्नी फिरोज और बच्चों ने नूरजहां को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में नूरजहां बेहोश हो गई तो नाले पास धक्का देकर आरोपी भाग गए। शोरशराबा सुनकार आस पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। आनन-फानन में नूरजहां को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। मझोला इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने हमलाकर दूसरे पक्ष की एक महिला की हत्या कर दी। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+