प्रेमी संग कमरे में रोमांस कर रही थी पत्नी और पहुंच गया पति, पेड़ से बांधकर प्रेमी को पीटा: Video Viral
मिर्जापुर जिले में पेड़ से बांधकर एक प्रेमी के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था और पकड़ा गया।

मिर्जापुर जिले में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को महिला के पति ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद पति और उसके परिवार के लोगों ने प्रेमी को पेड़ से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान वहां मौजूद बच्चे और अन्य लोग तालियां बजाते रहे। सोशल मीडिया पर प्रेमी के पिटाई का Video Viral हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत नहीं की गई है। बताया गया कि जांच पड़ताल किया जा रहा है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पति और परिवार वालों ने पकड़ लिया
पूरा मामला मिर्जापुर जिले के सिरसी गहरवार गांव का बताया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व गांव की रहने वाली एक महिला से उसका प्रेमी मुलाकात करने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि प्रेमी और महिला दोनों घर में रोमांस कर रहे थे इसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया और पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर पति आगबबूला हो गया उसके बाद शोर मचाने लगा। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंचे और प्रेमी को पकड़कर उसका हाथ पैर बांध दिए। प्रेमी को पकड़कर उसका हाथ पर बांधने के बाद लोगों ने उसको पेड़ से बांध दिया। पेड़ से बांधकर लोगों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की। प्रेमी की पिटाई के अलावा लोगों ने प्रेमिका को भी मारा पीटा।
प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाती रही महिला
बताया जा रहा है कि प्रेमी को पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने के दौरान महिला वहां पहुंची और उसे छुड़ाने की गुहार लगाने लगी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस समय प्रेमी को महिला के पति और आसपास के लोगों द्वारा पीटा जा रहा है उस दौरान वहां मौजूद कुछ बच्चे तालियां बजा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करीब 2 घंटे तक प्रेमी को पेड़ से बांधकर रखा गया और उसकी पिटाई होती रही। इस बीच वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा प्रेमी और प्रेमिका की पिटाई के दौरान का वीडियो बना लिया गया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पति को छोड़ प्रेमी के साथ गई पत्नी
लाचार प्रेमी को देखकर महिला अपने पति और उसके परिवार के लोगों से काफी नाराज हो गई। कहा जा रहा है कि इस दौरान प्रेमिका ने ऐलान कर दिया कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। अपने दोनों बच्चों और पति को छोड़कर वह प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने के बाद महिला द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने के बाद वहां मौजूद लोग अवाक रह गए। बताया जा रहा है कि उसके बाद महिला का पति भी उसको अपने साथ रखने से इंकार कर दिया ऐसे में पति-पत्नी और प्रेमी के बीच आपस में रजामंदी बनी। उसके बाद महिला अपने पति के साथ चली गई।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications