UP Mirzapur News: एक माह से लापता थी महिला, अब खेत में मिला कंकाल, आभूषण और कपड़ों से हुई पहचान

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर जनपद में एक महीने से लापता एक महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का कंकाल घर से करीब 2 किलोमीटर दूर सिवान में मिला है।

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से बीते 27 फरवरी से लापता थी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन में जुटे थे। बुधवार को महिला के बेटे को सिवान में एक महिला का कंकाल मिले होने की जानकारी मिली।

up-mirzapur-news-woman-was-missing-for-a-month-now-skeleton-found-in-the-field

उसके बाद महिला का बेटा पप्पू वहां पहुंचा तो कपड़ा और आभूषण से उसकी पहचान की गई। महिला की पहचान होने के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के चील्ह थाना क्षेत्र के अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली 60 वर्षीय गुलाबी देवी पत्नी श्रीनाथ गौतम 27 फरवरी को अपने घर से लापता हो गई थी।

परिवार वाले उनकी काफी खोजबीन किया लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। इधर परिवार वाले उसकी खोजबीन में जुटे थे।

बुधवार को सिवान में कंकाल और कपड़े मिलने की जानकारी होने पर महिला का बेटा पप्पू वहां पहुंचा तो उसकी पहचान की। कंकाल के पास बुधवार को काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की हत्या की गई है या फिर किसी जंगली जानवर ने उसे मार डाला है।

फिलहाल इस बारे में पुलिस द्वारा बताया गया कि वृद्ध महिला के पुत्र सागर द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+