मिर्जापुर: TRP घोटाले के आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश, फ्लाइट से मुंबई ले जाएगी क्राइम ब्रांच
मिर्जापुर। मुंबई में हुए टीआरपी घोटाले के एक आरोपी को सोमवार की देर शाम गिरफ्तार करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड लेकर क्राइम ब्रांच उसे फ्लाइट से मुंबई ले जाएगी। बता दें, एक न्यूज चैनल पर टीआरपी घोटाले का आरोप लगा है। मुंबई पुलिस न्यूज़ चैनल पर टीआरपी घोटाले का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल में मुंबई पुलिस को पता चला कि एक आरोपी मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के अपने गांव में रुका है।

विनय तिवारी को किया गिरफ्तार
मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक सुभाष मठे कांस्टेबल जितेंद्र व विनोद के साथ कछवां पहुंचे। कछवां थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र राय की टीम के साथ मुंबई क्राइम ब्रांच ने तुलापुर गांव से आरोपी विनय त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को एएसपी सिटी संजय कुमार ने पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया।
मुंबई के कांदिवली में दर्ज है मुकदमा
एएसपी सिटी ने बताया कि विनय तिवारी के माता-पिता मुंबई में ही रहते हैं। उसकी पढ़ाई भी वहीं से हुई है। विनय तिवारी मुंबई में हंसा कंपनी में ऑपरेटर है, जो टीआरपी रेटिंग मशीन बैरोमीटर लगाने का काम करती है। टीआरपी रेटिंग बढ़ाने के लिए घरवालों को पैसा देकर आपरेटर की मर्जी से घरवालों को निश्चित चैनल देखने के लिए कहा जाता है, जिस वजह से चैनल की टीआरपी बढ़ जाती है। आरोपी पर मुंबई के कांदिवली थाना में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। कोर्ट में पेश करने के बाद फ्लाइट से मुंबई ले जाएगी।
रिपब्लिक टीवी के सीईओ, सीओओ से की गई पूछताछ
बता दें, मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के अधिकारियों से कथित तौर पर टीआरपी में हेरफेर मामले को लेकर पूछताछ की और उन्हें कंपनी के अन्य लोगों के साथ दोबारा भी बुलाया गया। रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी और सीओओ हर्ष भंडारी से रविवार को मुंबई में पूछताछ की गई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने दमन के एक रिसॉर्ट में वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह से पूछताछ की थी।
-
Mumbai Tunnel Project: ₹7,765 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक कितना पूरा हुआ काम? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications