Mirzapur: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की हुई मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा
मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे हुए व्यक्ति को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

mirzapur news: बारिश और तेज हवाओं से जहां मिर्जापुर में लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाशीय बिजली गिरने से पहली मौत लालगंज थाना क्षेत्र के मझियार गांव में हुई है। बता दें कि 26 वर्षीय पार्वती देवी सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर भैंस का दूध निकाल रही थीं।
इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पार्वती देवी उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दूसरी घटना चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव की है। यहां बगीचे में आम की रखवाली कर रहे 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह उर्फ मोटा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
आकाशीय बिजली गिरने राजेंद्र सिंह की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, तीसरी घटना कछवां थाना क्षेत्र के गढ़ौली गांव की है। बता दें कि भदोही जिले के ईटवां गांव निवासी महेश हरिजन (34) अपने भतीजा पंकज (19) के साथ अपने बहन के यहां दवाई लेने बरैनी गांव आया हुआ था।
Recommended Video

शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर बाइक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान गढ़ौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों बाइक को रोककर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए और बारिश रोकने का इंतजार करने लगे।
इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से भतीजा पंकज हरिजन की मौके पर ही मौत हो गई और चाचा झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां भेजा गया।
वहीं, एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु का मामला संज्ञान में आया है। राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। निरीक्षण करने के बाद उनके द्वारा रिपोर्ट प्रेषित किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की धनराशि जारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications