टिक-टॉक पर स्टंट का वीडियो अपलोड करते समय छात्र की गई जान
Mirzapur News, मिर्जापुर। स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने एक छात्र को भारी पड़ गया। छात्र कमरे में फांसी का फंदा बनाकर वीडियो अपलोड करने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान गला कस जाने से उसकी जान मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

कमरे में बेल्ट का फंदा बनाकर कर रहा था स्टंट
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक ठेकेदार का 14 वर्षीय पुत्र नगर के एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। ठेकेदार पिता किसी काम से इलाहाबाद गए थे। कमरे में गुरुवार रात पढ़ाई करते समय छात्र बेल्ट के सहारे फांसी का फंदा बनाकर स्टंट कर उसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स टिक टॉक ऐप पर अपलोड कर रहा था। इस दौरान फंदा कस गया। उसके परिजन उसे फंदे पर लटाकर देखकर आनन-फानन में उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल में गए। वहां भी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को सूचना न देकर किया अंतिम संस्कार
अस्पताल में मृत घोषित होने पर परिजन शव लेकर चले गए। शुक्रवार की सुबह आनन-फानन में परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। परिजन भी मामले को दबाते नजर आए।
ये भी पढ़ें: रईसजादे को नहीं कर सके अगवा तो गाजियाबाद के गरीब का कर लिया अपहरण












Click it and Unblock the Notifications