UP: विंध्याचल में पंडा ने बहू के साथ की गंदी हरकत, कार्रवाई के लिए थाने के सामने रोते दिखे ससुर, लोग भड़के
UP News: उत्तर प्रदेश के विंध्याचल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। विंध्याचल धाम में परिवार संग दर्शन करने पहुंचे एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पूजा कराने के नाम पर पंडा ने कमरा बंद कर उनकी बहू के साथ छेड़खानी किया।

UP Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल धाम से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मंगलवार को विंध्याचल दर्शन करने पहुंचे अलीगढ़ के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि विंध्याचल के पंडा द्वारा उनकी बहू के साथ छेड़खानी की गई।
व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया कि इस मामले में विंध्याचल कोतवाली में शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद जब व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा और तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।
इस दौरान ससुर द्वारा यह भी कहा गया कि मां विंध्यवासिनी उस पंडे को खुद सजा देंगी। इस दौरान उन्होंने श्राप दिया कि पंडे का सर्वनाश हो। वायरल वीडियो में ससुर को यह बोलते सुना जा रहा है कि योगी सरकार में ऐसी गंदी हरकत करने की हिम्मत कैसे हुई?
दरअसल, अलीगढ़ जनपद का रहने वाला एक परिवार वाराणसी में दर्शन पूजन करने के बाद मंगलवार को मिर्जापुर पहुंचा था। ससुर द्वारा आरोप लगाया गया कि मिर्जापुर विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने के अलावा अन्य मंदिरों में भी दर्शन पूजन किया गया।
इसी बीच एक पूर्व का परिचित पंडा उनके पास आया और उसने कहा कि पत्नी से पूजा करवाना चाहते हैं। व्यक्ति की पत्नी की राजी हो गई। उसके बाद पंडा बोला कि बाहर शोर हो रहा है, ऐसे में कमरे में पूजा करना ठीक रहेगा।
पंडे की बात मानकर उनकी पत्नी कमरे में चली गई। महिला का पूजा कराने के बाद पंडा बाहर निकला। ससुर द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके बाद वह उनकी बहू को भी पूजा करने के लिए कहा और कमरे में ले गया। बहू को कमरे में ले जाने के बाद पंडा दरवाजा बंद कर दिया।
पूछने के बाद अंदर से कोई आवाज नहीं आई, थोड़ी देर बाद उनकी बहू कमरे से चिल्लाते हुए बाहर निकली। ससुर द्वारा आरोप लगाया गया कि शरीर के किस अंग को नहीं छूना चाहिए था उस अंग को भी पंडा ने हाथ लगाया। बहू के बाहर निकलने पर जब पंडा से पूछताछ हुई तो हम माफी मांगने लगा।
इस बात पर वे नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने यह भी कहा कि वहीं से उनके द्वारा 112 नंबर डायल किया गया। डायल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो विंध्याचल कोतवाली पहुंचकर शिकायत करने की बात कही।
विंध्याचल कोतवाली पहुंचने के बाद भी तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ इसके बाद ससुर ने थाने के बाहर वीडियो बनाया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद रोते हुए व्यक्ति को देखकर लोगों का गुस्सा फूटा और तरह-तरह के कमेंट किए जाने लगे।
मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो तत्काल विंध्याचल कोतवाली में आरोपी कांडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। वही व्यापारी का कहना है कि यदि उसकी बात नहीं सुनी गई तो वह सीएम योगी के पास जाएगा और पंडा के खिलाफ कार्रवाई करवाएगा।












Click it and Unblock the Notifications