मिर्जापुर: 'पाकिस्तान की औकात जूतों के नीचे है', रोड पर बनाया पाक का झंडा
Mirzapur news, मिर्जापुर। जम्मू कश्मीर में आत्मघाती हमले में जवानों के शहीद होने से आक्रोशित मिर्जापुर के कछवां के नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन में जमुआ बाजार में सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाया है। झंडे पर लोग पैदल चल रहे और गाड़ियां भी गुजर रही है। झंडा बनाने वाले लोगों का कहना है कि वह जताना चाहते हैं कि पाकिस्तान की औकात भारत के जूतों के नीचे है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए, वरना इसी तरह रौंद दिया जाएगा।

हिन्दू युवा वाहिनी ने फूंका कमल हासन का पुतला
अभिनेता से राजनीति में कदम रखने वाले कमल हासन के कश्मीर में जनमत संग्रह वाले बयान से नराज हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंसारी टोला में उनका पुतला फूंककर विरोध जताया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कमल हासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवमा में हुए आतंकी घटना से जहां पूरा देश गम के सागर में डूबा है। ऐसे समय में कमल हासन कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की बात करके पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने पर विवाद
बता दें, मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के तकिया डोमान गांव में रविवार की रात को पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर नारेबाजी करने वाले को घायल कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। सोमवार को पिटाई करने वाले चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications