अनुप्रिया पटेल ने सुलह के लिए भाजपा को दिया 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम
Mirzapur news, मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव नजदीक आने और महागठबंधन के बनने के बीच एनडीए में भाजपा के सहयोगी दलों ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर तो भाजपा के खिलाफ तीखे शब्दबाण चलाते रहते हैं। वहीं नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल भी दबाव बनाने के लिए प्रदेश भाजपा पर आरोप लगा चुके हैं। अब दोनों पार्टियों ने भाजपा को अल्टीमेटम दिया है। अपना दल (एस) ने 20 फरवरी तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 24 फरवरी तक गठबंधन मसला सुलझाने की तारीख तय कर दी है।

निराकरण न होन पर अपना दस (एस) स्वतंत्र
अपना दस (एस) की संरक्षक व केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से उत्तर प्रदेश भाजपा के कर्ताधर्ताओं के तौर तरीकों में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व 20 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में सहयोगी दल अपना दस (एस) की समस्या का निराकरण नहीं करता है तो आगे की रणनीति बनाने के लिए अपना दस (एस) स्वतंत्र है। कहाकि कार्यकर्ताओं के सम्मान से किसी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

सुहेलदेव पार्टी ने 24 फरवरी तक दिया अल्टीमेटम
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रवक्ता अजीत प्रताप सिंह ने कहाकि उनकी पार्टी तो भाजपा के साथ मिलकर ही लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है मगर जब भाजपा नेतृत्व बात नहीं करेगा तो फिर हमें अपना फैसला करना ही पड़ेगा। 24 फरवरी की समय सीमा दिए एक महिना बीतने वाला है, पर अभी तक भाजपा नेतृत्व ने पार्टी से बात नहीं की। 24 फरवरी को वाराणसी में होने वाली रैली में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications