Mirzapur News: पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, 15 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में सोमवार को पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। गो तस्कर के पैर में गोली लगने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल और एक तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि कोतवाली देहात की पुलिस और सर्विलांस टीम सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर बरकछा पहाड़ी पर पहुंची। वहां पर पुलिस को एक युवक दिखाई दिया। पुलिस उसके तरफ बढ़ने लगी तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। उसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई गई।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके दाहिने पैर में जाकर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तस्कर के पास पुलिस टीम तुरंत पहुंची और उसे पकड़ ली। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सद्दाम अली पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी ग्राम गौर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी बताया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया अभियुक्त 15 हजार रुपए का इनामी है। काफी समय से पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस द्वारा उसके पास से असला और बाइक बरामद किया गया। घायल बदमाश को लेकर पुलिस टीम मंडलीय चिकित्सालय पहुंची जहां उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications