Love Affair: सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की शादीशुदा जिंदगी में लगाई आग, प्रेमिका की मौत और प्रेमी की हालत नाजुक

Love Affair: मिर्जापुर के चुनार कोतवाली अंतर्गत प्रेमिका के ससुराल पहुंचे प्रेमी ने उसके बेडरूम में घुसकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी, प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि प्रेमी का इलाज चल रहा है

Love Affair का एक ऐसा मामला मिर्जापुर से सामने आया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। प्रेमी द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम के चलते शादीशुदा प्रेमिका की दुनिया उजड़ गई। घटना के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान तड़पते हुए प्रेमिका ने दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल में भर्ती प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीं मौत के बाद मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका के पति के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

जून माह में हुई थी प्रेमिका की शादी

जून माह में हुई थी प्रेमिका की शादी

जौनपुर जिले की रहने वाली एक युवती का ननिहाल वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले युवती अपने ननिहाल में आती जाती थी, इसी दौरान मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी अजीत पटेल से उसकी मुलाकात हो गई। बात धीरे-धीरे आगे बढ़ी और अजीत व युवती दोनों प्रेम करने लगे। दोनों की जाति अलग-अलग थी ऐसे में इसकी जानकारी होने के बाद युवती के परिजनों द्वारा युवती की शादी मिर्जापुर जिले के चुनाव थाना क्षेत्र के एक गांव में तय कर दी गई। इसी वर्ष जून माह में युवती की शादी हुई थी।

गैलन में पेट्रोल लेकर पहुंचा था प्रेमी

गैलन में पेट्रोल लेकर पहुंचा था प्रेमी

जून माह में शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद युवती अपने मायके चली गई। बीते सोमवार को युवती मायके से अपने ससुराल आई थी। बुधवार को दोपहर में प्रेमी अजीत पटेल एक गैलन में पेट्रोल लेकर युवती के ससुराल में पहुंच गया। इस दौरान युवती के घर के पुरुष काम करने के लिए बाहर गए थे और महिलाएं खेत में काम कर रही थी और पशुओं को चारा खिला रही थी। मौका पाकर अजीत प्रेमिका के बेडरूम में प्रवेश कर गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

पेट्रोल छिड़ककर प्रेमिका संग खुद को लगा ली आग

पेट्रोल छिड़ककर प्रेमिका संग खुद को लगा ली आग

बेडरूम में प्रवेश करने के बाद सनकी प्रेमी पेट्रोल छिड़ककर प्रेमिका और खुद को आग लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। आग लगने के बाद जब कमरे में से धुआं बाहर निकलने लगा तो लोगों को आग लगने के बारे में जानकारी मिली। महिलाओं के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला गया। कमरे में की हालत देख हर कोई हैरान रह गया। आग बुझाने के साथ ही प्रेमिका के परिजन पहले उसे निजी चिकित्सालय ले गए जहां से उसे वाराणसी के कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

प्रेमिका की हो गई मौत, अस्पताल में तड़प रहा प्रेमी

प्रेमिका की हो गई मौत, अस्पताल में तड़प रहा प्रेमी

युवती के ससुराल वालों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि प्रेमी वहीं पर तड़पता रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से जल जाने के चलते गुरुवार को प्रेमिका की मौत हो गई जबकि बीएचयू ट्रामा सेंटर में प्रेमी का उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर जहां प्रेमिका के ससुराल में तरह-तरह की चर्चा चल रही है, वहीं उसके मायके और ननिहाल के लोग भी इस घटना से आहत नजर आ रहे हैं।

पति ने दर्ज कराया मुकदमा

पति ने दर्ज कराया मुकदमा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति द्वारा चुनार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती की मौत के बाद उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि मृतिका के पति के तहरीर पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+