Facebook पर इमाम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mirzapur News, मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले इमाम को पुलिस ने बुधवार की गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए चित्र पोस्ट किया था। जिसे पर भाजपा नेताओं ने इमाम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

Imam on Facebook objectionable comments on pm Narendra Modi

बिहार का मुल निवासी है इमाम
बिहार के अररिया दुर्गापुर बौसी बस्ती का मुल निवासी आबिद अली हुसैन 2009 से चुनार के कटाई टोला मदरसे में बच्चों को पढ़ा रहा था। 2012 में वह जलालपुर माफी गांव स्थित मस्जिद का इमाम बना। कुछ दिन पूर्व उसने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक चित्र पोस्ट करते हुए टिप्पणी की थी। जिसका विरोध करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहन यादव ने चुनाव कोतवाली में तहरीर दी थी।

गिरफ्तार कर दर्ज किया मुकदमा
सूचना पर पुलिस ने बुधवार की सुबह लाल दरवाजा के पास से आबिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना, भावानाओं को ठेस पहुंचाना, धारा 153 ए, 295, 504 (2) आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+