ब्लेड से जमीन खरोंच रहे पति ने अचानक पास बैठी बीवी पर किया हमला, मार डाला

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में एक पति ने ब्लेड से अपनी पत्नी के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए फिर गर्दन की नस काट दी। जबतक परिजन बचाने पहुंचते तबतक पत्नी लहूलुहान हो चुकी थी। पति के चंगुल से बचाते हुए परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मिर्जामुराद में एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

husband killed his wife with blade

कमरे में अचानक पत्नी पर किया हमला
भदोही जिले के सुरियांवा निवासी सुनीता देवी का विवाह कछवां थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव निवासी सूबेदार उर्फ मुन्ना पासी से हुआ था। सूबेदार ‌खेती करता है। घर में जब पति-पत्नी कमरे में बैठे थे, तभी सूबेदार ने ब्लेड से पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में 35 वर्षीय सुनीता की गर्दन कटते ही खून की तेज धार बहने लगी। शोर सुनकर परिजन कमरे के अंदर गए और देखा तो सुनीता लहुलूहान हो गई थी।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
परिजनों ने उसे सूबेदार के चंगुल से छुड़ाकर आनन-फानन में उपचार के लिए कछवां रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में सुनीता ने दम तोड़ दिया। इधर सूचना पर कछवां थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपित पति को हिरासत में ले लिया। सूबेदार के पिता राजेंद्र सरोज ने बताया कि डेढ़ वर्ष से वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था। उसका बीएचयू व अन्य अस्पताल से इलाज चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपित देखने से नहीं लगता है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। परिवारवालों के मुताबिक उसका इलाज चल रहा था।

काफी देर तक ब्लेड से जमीन को खरोंचता रहा
आरोपी के पिता ने बताया कि वह घर में पत्नी के साथ ही बैठा था। सूबेदार काफी देर तक ब्लेड से जमीन पर खरोंच रहा था।उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, तो लगा कि वह ऐसे ही जमीन खरोंच रहा है। उनको ये नहीं पता था कि वह हमला कर देगा। जमीन खरोंचते समय अचानक उसने पास बैठी पत्नी पर हमला कर दिया। उसने ब्लेड से पत्नी के चेहरे पर वार करने के साथ ही गला काट दिया। ब्लेड के हमले के बाद सुनीता के चिल्लाने पर दौड़कर गए, तबतक उसके गले की नस कट गई थी और काफी खून बह गया था।

Recommended Video

      मिर्जापुर में डबल मर्डर से सनसनी, देखिए क्या है पूरा मामला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+