यूपी में महिला का चीरहरण कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर पुलिस ने की नाइंसाफी

Bhadohi news, भदोही। यूपी के भदोही में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यह मामला भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र की है। जहां दबंगों ने एक महिला को अर्धनग्न कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। दबंगों ने महिला के पति को भी घर में घुस कर बेरहमी से पीटा। डरी सहमी हुई महिला ने खुद को बचाने के लिए कमरे में छुप गई और खुद को बंद कर लिया।

छेड़खानी का विरोध करने पर की पिटाई

छेड़खानी का विरोध करने पर की पिटाई

इस घटना के बाद जब मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बाहर निकलने के लिए कहा तो महिला ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला। डर से कांप रही महिला उस समय कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर को महिला अपने पति के साथ बुनकर का फॉर्म भरवाने के लिए गई थी। वहां गांव के मनबढ़ लाल चंद ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला और उसके पति ने विरोध किया तो लालचंद ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। गांव वालों ने दोनों में समझौता कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया।

छेड़खानी के बाद फिर दौड़ाकर पीटा

छेड़खानी के बाद फिर दौड़ाकर पीटा

लेकिन बीते रविवार को लालचंद कई लोगों के साथ आया और महिला के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। फिर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा, पति ने विरोध किया तो दबंगों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। फिर महिला को भी अर्धनग्न कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

मूकदर्शक बनी रही भीड़

मूकदर्शक बनी रही भीड़

महिला की पिटाई के बाद गांव में घंटों तमाशा चलता रहा लेकिन कोई भी उसे बचाने के लिए नहीं आया। महिला के पति ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले को हल्का करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने तहरीर अपने तरीके से लिखी है। जब उसने छेड़खानी और अर्धनग्न करने की बात बताई तो पुलिसकर्मियों ने उसे लिखने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मारपीट का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें-69000 शिक्षक भर्ती : एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 16334 आवेदन निरस्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+