3 साल से मार्कशीट के लिए कॉलेज के चक्कर लगा रही छात्रा ने अपनाया ये तरीका, तुरंत हो गया काम
Mirzapur news मिर्जापुर। वाराणसी की एक छात्रा मिर्जापुर जिले के एक आईटीआई कॉलेज से रिजल्ट न मिलने पर तीन साल से चक्कर लगा रही थी। थक हार कर उसने यूपी 100 डायल को फोन कर शिकायत की। छात्रा ने बकाया फीस से अधिक पैसा मांगने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 30 मिनट के अंदर बकाया फीस जमा कराकर छात्रा की मार्कशीट उसे दिलवा दी गई। छात्रा ने पुलिस का धन्यवाद किया।

तीन साल से लगा लगा रही थी चक्कर
वाराणसी के डीएलडब्ल्यू निवासी ज्योति सिंह ने चुनार के दरियापुर स्थित एक आईटीआई कॉलेज से पढ़ाई की थी। फीस जमा न होने पर कॉलेज प्रबंधन तीन साल से उसकी मार्कशीट को नहीं दे रहा है। मंगलवार को आईटीआई कॉलेज पहुंची छात्रा ने मार्कशीट न मिलने पर परेशान होकर यूपी 100 डायल को फोन कर शिकायत की।

पुलिस की पहल पर जताई खुशी
छात्रा ने बताया कि तीन साल से उसकी मार्कशीट नहीं दी जा रही है। पहले बकाया फीस जमा करने के लिए परेशान किया गया। फीस जमा करने पर और मनमाना पैसा मांगा जाने लगा। कई बार कॉलेज आई तो कॉलेज प्रशासन परेशान करता रहा। कभी कर्मचारी नहीं मिलते, जब मिलते तो पैसे की मांग करते थे। छात्रा की शिकातय पर पीआरवी मौके पर पहुंची और छात्रा को उसका मार्कशीट वापस दिला दी। पुलिस की पहल पर मार्कशीट मिलने पर छात्रा ने खुशी जताई।












Click it and Unblock the Notifications