UP: बारात से लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, चार युवकों की दर्दनाक मौत, खून से लाल हुई सड़क

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में गुरुवार सुबह दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। चारों युवक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए।

Four youths no more in a road accident in Mirzapur, UP

UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के संत नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

वापस लौटते समय सड़क के किनारे एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। बाइक सवार युवकों ने ध्यान नहीं दिया और तेज रफ्तार में चल रही उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। टकराने के बाद चारों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते चारों की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार, बताया जा रहा है कि मिर्जापुर जनपद के मझारी गांव में बुधवार की रात्रि में सुरेश पाल नामक एक युवक के मित्र के बहन की शादी थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए पटेहरा कला निवासी 16 वर्षीय सुरेश पाल, उसी के पड़ोस का रहने वाला अमित मिश्रा, रामपुर रेक्शा निवासी 16 वर्षीय अर्पित पांडेय, बहर छठ निवासी गणेश यादव नामक कुल चार मित्र बुधवार को मझारी गांव गए थे।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह संपन्न हो जाने के बाद चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे कलवारी लालगंज संपर्क मार्ग पर गोहिया गांव के समीप सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। बाइक की रफ्तार अधिक थी ऐसे में बाइक पर बैठे चारों लोग दूर दूर जाकर गिरे।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाई जहां चिकित्सकों द्वारा चारों को मृत घोषित कर दिया गया।

इस बारे में मिर्जापुर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा बताया गया कि 4 युवक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चारों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे और संतनगर थाना अंतर्गत सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गए जिससे चारों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+