मिर्जापुर: अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लापरवाही, रोशनदान के रास्ते भागा Corona का संदिग्ध मरीज

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज सोमवार की देर रात रोशनदान तोड़कर भाग गया। मरीज के भागने की सूचना मिलते ही अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसआईसी व अन्य डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड में पहुंचे और जिलाधिकारी को भी इसकी सूचना दी गई।

corona Suspected patient ran from isolation ward in Mirzapur

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर जिले के मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस के तीन सन्दिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें दो सोमवार को भर्ती हुए। इसमें एक नेपाल के काठमांडू से लौटा था। नेपाल से लौटे युवक को बुखार और गले में दर्द की शिकायत के बाद मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे आइसोलेशन वार्ड में भेजा दिया गया। कोरोना का संदिग्ध मरीज सोमवार की रात रोशनदान तोड़कर भाग निकला। जानकारी मिलते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल अलर्ट जारी करते हुए जिलाधिकारी को भी इसकी सूचना दी गई।

दुबारा किया गया भर्ती
एसआईसी डॉ आलोक कुमार ने बताया कि अस्पताल में जापान, दुबई और काठमांडु से लौटे तीन संदिग्ध भर्ती हैं। इनमें जापान से लौटे युवक को एक कमरे में जबकि दुबई और काठमांडू से लौटे संदिग्ध को दूसरे कमरे में रखा गया था। काठमांडू से लौटे संदिग्ध का अभी सैंपल नहीं लिया गया था। रात लगभग आठ बजे वह बाथरूम का रोशनदान तोड़कर भाग निकला। मरीज को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया। करीब तीन घंटे बाद रात 11 बजे घर से ही उसे दोबारा पकड़ लिया गया। फिलहाल मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मंगलवार को उसका सैंपल लैब टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+