Chhanbey By Election Result 2023: सपा को मिर्जापुर की छानबे सीट लगा झटका, अपना दल (एस) की रिंकी कोल जीतीं
Chhanbey By election Result 2023: मिर्जापुर की छानबे विधासभा के उपचुनाव में भाजपा-अपना दल एस गठबंधन और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है, जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

Chhanbey By Election Result Live Updates: मिर्जापुर की छानबे सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज 32 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है और अपना दल (एस) की रिंकी कोल ने जीत दर्ज कराई है। भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन प्रत्याशी रिंकी कोल ने अपनी निकटम प्रतिद्वंदी कीर्ति कोल को 9589 मतों से हराया दिया। रिंकी कोल को 76,176 मत मिले है तो वहीं, समाजवादी पार्टी की कीर्ति कोल को 66,587 मत मिले हैं। हालांति, सुबह से शुरू हुए रुझानों में कीर्ति कोल बढ़त बनाए हुए थी। लेकिन, दोपहर बाद अपना दल (एस) की रिंकी कोल ने बढ़त बना ली। छानबे सीट पर रिंकी कोल के विजयी होने से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें, पिछले साल इस सीट से अपना दल एस के उम्मीदवार राहुल प्रकाश कोल विधायक चुने गए थे। लेकिन, उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसपर 10 मई को उपचुनाव हुआ था। छानबे सीट की पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें...।
लाइव अपडेट्स:-












Click it and Unblock the Notifications