'हाथ-पैर टूट जाएगा...', मिर्जापुर में लेखपाल की Call Recording वायरल, BJP विधायक ने SDM से की शिकायत

Mirzapur Lekhpal Call recording: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एक लेखपाल की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। दावा किया जा रहा है कि लेखपाल शराब के नशे में धुत्त है और रिश्वत लेने की बात के दौरान सामने वाले से गाली गलौज कर रहा है।

लेखपाल की कॉल रिकॉर्डिंग सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कॉल रिकॉर्डिंग में लेखपाल और सामने वाले शख्स द्वारा गाली-गलौज किया जा रहा है। इधर इस मामले में सोमवार को ही नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई।

call-recording-of-lekhpal-goes-viral-in-mirzapur-bjp-mla-complains-to-sdm

बताया जा रहा है कि नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा सोमवार को मिर्जापुर जनपद के छानबे विकासखंड के नीब गहरवार गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा नगर विधायक से लेखपाल की शिकायत की गई।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को ग्रामीणों ने लेखपाल की कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी। इसके बाद उन्होंने लेखपाल को फोन किया। लेखपाल को फोन करने के बाद उन्होंने शराब कम पीने की हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने एसडीएम को फोन करके भी कार्रवाई करने की बात कही।

भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र ने एसडीएम को से यह भी कहा कि लेखपाल को समझा दीजिए कि 'होश में रहे ज्यादा दारु पीना बंद कर दें, नाहीं गोड़ हाथ उन कर टूट जाई एसडीएम साहेब।' नगर विधायक ने कहा कि जिस तरीके से लेखपाल बात कर रहे हैं उससे उनका हाथ पैर टूट जाएगा।

पहले दावत की बात फिर गाली गलौज
दरअसल, नीबी गहरवार के लेखपाल के ऊपर आरोप है कि वह क्षेत्र में अपने कुछ आदमियों को रखा हुआ है। उन्हीं के माध्यम से वह जनता से धनउगाही करता है। ग्रामीणों का कहना है की पैमाइश और वरासत करने के नाम पर भी लेखपाल द्वारा धन उगाही की जाती है।

लेखपाल की एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसमें पहले सामने वाले शख्स से लेखपाल सावन के बाद पार्टी देने की बात कर रहा है। दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत होती है लेकिन बाद में एक मामले को लेकर गाली गलौज होने लगता है।

इस दौरान सामने वाले शख्स द्वारा लेखपाल को कॉल रिकॉर्डिंग किए जाने की बात कही जाती है तो लेखपाल उसे खूब जमकर गाली देता है। लेखपाल द्वारा भद्दी भद्दी गाली दिए जाने का रिकॉर्डिंग सोमवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। फिलहाल इस मामले में अधिकारियों द्वारा जांच कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+