जयमाल के बाद मंडप में इंतजार करता रहा दूल्हा, प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

Mirzapur News, मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जयमाल के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। मामला बढ़ता देख दुल्हन के पिता ने इज्जत बचाने के लिए साढू की पुत्री से शादी करने की बात रखी। लेकिन दहेज में बाइक बाधक बन गई। बाइक न मिलने पर शुक्रवार दोपहर तक चली पंचायत के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरात वापस लेकर लौट गया।

Bride ran away with lover just before marriage

जयमाल के बाद दुल्हन हो गई फरार
मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव से धूमधाम से साथ बरात आई। घराती पक्ष के लोगों ने जमकर खातिर करने के साथ स्वागत किया। पंडित ने विधि-विधान से द्वार पूजा कराया गया। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हो गया जो फूलों की बौछार के बीच संपन्न हो गया। जब शादी की तैयारी होने लगी इसी बीच दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। जानकारी तब हुई जब दुल्हन को न्योछावर आदि के लिए खोजा जाने लगा तो तब वो नहीं मिली।

बाइक के कारण मौसेरी बहन से भी नहीं हो सकी शादी
पीड़ित पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए पांच हजार नकद और एक बाइक पर तय की थी। लड़की भागने के बाद देर होता देख बराती पक्ष के लोग शादी के लिए अड़ गए। दुल्हन के पिता ने अपनी इज्जत को बचाने के लिए साढू की पुत्री को शादी हेतु मना लिया। दूल्हा भी उससे शादी के लिए मान गया, पर बाइक बाधा बन गई। पिता बाइक तो अपने बिटिया को दे रहा था, उसने रिश्तेदार की बेटी को देने से इनकार कर गया। इस बात को लेकर शुक्रवार दोपहर तक पंचायत चली। बाद में दूल्हे को बिन दुल्हन घर वापस खाली हाथ जाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+