UP: दूल्हे के चाचा बोले, मोदी-योगी से अच्छा कोई नहीं, ड्राइवर को आया गुस्सा, चढ़ा दी बोलेरो, मौत
UP News: यूपी के मिर्जापुर में पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करना एक शख्स पर भारी पड़ा गया। बोलेरो चालक ने कुचल कर मार डाला।
UP Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में भतीजे की शादी से वापस लौट रहे चाचा को बोलेरो ने कुचल दिया। चौंकाने वाली बात यह भी है कि जिस बोलेरो में बैठ कर वह बारात से वापस लौटे थे, उसी बोलेरो के धक्के से उनकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा बोलेरो चालक के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि बोलेरो चालक दूसरे धर्म का था और दूल्हे के चाचा द्वारा भाजपा सरकार की तारीफ की जा रही थी। जिसके चलते बोलेरो चालक ने उनकी हत्या की है।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया था। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल, मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना अंतर्गत कोलाही गांव के रहने वाले राकेश धर दुबे के बेटे की बारात रविवार को गई थी। बताया जा रहा है कि इसी बारात में दूल्हे के चाचा 50 वर्षीय राजेश धर दुबे भी बोलेरो से गए थे।
रविवार रात में भतीजे का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ उसके बाद सोमवार सुबह बोलेरो से ही राजेश धर दुबे अपने घर वापस लौट रहे थे। राजेश धर दुबे के घरवालों का आरोप है कि बोलेरो चालक मुस्लिम था और बोलेरो में सवार राजेश धर दुबे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे थे।
इसी बात को लेकर बोलेरो चालक और दूल्हे के चाचा राजेश के बीच कहासुनी होने लगी। बहस होने के बाद बोलेरो चालक दूल्हे के चाचा को बोलेरो से नीचे उतार दिया। आरोप है कि दूल्हे के चाचा को बोलेरो से नीचे उतारने के बाद चालक ने उन्हें धक्का मार दिया।
धक्का मारने के बाद राजेश धर दुबे जब जमीन पर गिर गए तो बोलेरो चालक उनके ऊपर बोलेरो चढ़ा दिया और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और बोलेरो चालक को गिरफ्तार करने के लिए धरना प्रदर्शन करने लगे।
गुस्साए लोगों ने सड़क पर भी जाम लगा दिया हालांकि जाम लगाए जाने और एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा सड़क पर जाम लगा लोगों को किसी तरह समझाया गया उसके बाद डेड बॉडी को कब्जे में लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications