मिर्जापुर: सास ने डांटा तो भाजपा नेता की पत्नी ने खुद को गोली से उड़ाया

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में रविवार को सास के डांटने पर भाजपा नेता की पत्नी ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन छत पर गए और आनन-फानन में उपचार के ल‌िए पीएचसी सरोई लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

bjp leader wife shot herself in mirzapur

भाजपा के बूथ प्रमुख है विनय पाठक

जिगना थाना क्षेत्र निवासी विनय कुमार पाठक पुत्र सूर्य प्रकाश पाठक भाजपा के बूथ प्रमुख हैं। वह रविवार को संगठन के चुनाव के संबंध में कामापुर गांव गए थे। उनके पिता सूर्यप्रकाश पाठक पड़ोस में महिला की मौत होने पर घाट पर बाल बनवाने गए थे। घर पर विनय की मां, पत्नी आराधना और दो बच्चे थे। दोपहर में एक बजे 35 वर्षीय आराधना देवी अपने दोनों बच्चों को खाना न खाने पर डांट कर पिटाई कर रही थी। मौके पर पहुंची सास ने डांटने से मना कर बच्चों को अगल कर दिया और बच्चों को डांटने पर बहू आराधना देवी को फटकारने लगी।

छत पर जाकर सिर में मारी गोली

आराधना कमरे में रखी पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर छत पर चली गई और सीढ़ी का दरवाजा बंद कर लिया। आराधना ने छत पर जाकर सिर में गोली मार लिया। गोली की आवाज सुनकर बच्चे और सास छत की ओर गए तो दरवाजा बंद मिला। पड़ोसी की मदद से ससुर सूर्य प्रकाश पाठक किसी तरह छत पर पहुंचे तो वह खून से लतपथ पड़ी थी। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पति विनय कुमार घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसआई रविंद्र प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+