गठबंधन कैंडिडेट के खिलाफ उन्हीं के समाज के लोग सड़क पर उतरे, कहा- बाहरी प्रत्याशी भगाओ
Mirzapur news, मिर्जापुर। यूपी में मिर्जापुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय परिवार कल्याण और स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के मुकाबले सपा-बसपा गठबंधन ने भदोही के उद्योगपति राजेंद्र एस बिंद को मैदान में उतारा है। गठबंधन से बाहरी प्रत्याशी को मैदान में उतारे जाने से नाराज उसी के समाज के लोगों ने उनका पुतला फूंककर बाहरी भगाओ का नारा लगाया।

बिंद समाज के लोगों ने फूंका पुतला
विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के दुधनाथ तिराहा पर बिंद समाज के लोगों ने सपा-बसपा गंठबधन प्रत्यासी राजेन्द्र एस बिंद का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर बाहरी प्रत्याशी भगाओ का नारा भी लगाया। कहा कि राजेंद्र एस बिंद का मिर्जापुर से कभी कोई लगाव नहीं रहा। किसी स्थानीय को टिकट दिया जाए नहीं तो बिंद समाज के लोग सपा को वोट न देकर दूसरे पार्टी को देंगे।

बाहुबली विजय मिश्रा पर लगाया आरोप
बिंद समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि 2017 में बिंद समाज के मसीहा कहे जाने वाले रामरति बिंद का विरोध विजय मिश्रा ने किया था। उसी विजय मिश्रा के कहने पर राजेन्द्र एस बिंद को मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा रहा है। विजय मिश्रा के लोग उसके साथ रहते है। जीतने पर विजय मिश्रा ही असली सांसद होगा। उनका कहना है कि विजय मिश्रा ने भदोही में बिंद समाज का आर्थिक शोषण किया है।












Click it and Unblock the Notifications