फिर दो फाड़ हुआ अनुप्रिया पटेल का अपना ​दल, सांसद हरिवंश सिंह ने बनाई नई पार्टी

Mirzapur news, मिर्जापुर। अपना दल (एस) की सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रदेश भाजपा पर नाराजगी जताते हुए गठबंधन से अलग होने की धमकी दी है। 28 फरवरी की बैठक में अपने पार्टी का फैसला लेने की बात अनुप्रिया पटेल कह चुकी हैं। इस बीच उन्हें एक और झटका लगा है। अपना दल से सांसद बने हरिवंश सिंह ने नया दल बना लिया है। बता दें, अपना दल का दो फाड़ पहले ही हो चुका है। अपना दल से अलग होकर अनुप्रिया पटेल ने अपना दल (एस) बनाया। पहले वाला अपना दल उनकी मां कृष्णा पटेल गुट है।

apna dal mp harivansh singh forms new political party

अखिल भारतीय अपना दल बनाया

मुंबई में व्यवसाई और प्रतापगढ़ से सांसद कुंवर हरिवंश सिंह ने अखिल भारतीय अपना दल नाम से अलग राजनीतिक दल बना लिया है। जगदीश सिंह पटेल इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंवर हरिवंश सिंह पार्टी के राष्ट्रीय माहसचिव होंगे। पार्टी गठन की घोषणा करते हुए कुंंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव पार्टी अच्छे तरीके से लड़ेगी। अनुप्रिया पटेल कांग्रेस में शामिल होने वाली हैं। कृष्णा पटेल शिवपाल के साथ गठबंधन कर रही है। मोदी का साथ नहीं छोड़ सकते, इसलिए भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

apna dal mp harivansh singh forms new political party

28 फरवरी की बैठक पर निगाहें

डॉ. सोनेलाल पटेल ने अपना दल का गठन 1995 में किया गया था। 2014 के चुनावों में अनुप्रिया पटेल ने यूपी की मिर्जापुर सीट से अपना दल-भाजपा गठबंधन में एनडीए की प्रत्याशी बनी और जीतने के बाद मोदी सरकार में मंत्री बनीं। अुप्रिया पटेल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री के पद पर हैं। इन दिनों प्रदेश भाजपा पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए वे अलग होने की धमकी दे रही हैं। साथ ही वे मसला सुलझने की बात कहते हुए मोदी को ही अगला प्रधानमंत्री बनाने और एनडीए के साथ चुनाव लड़ने की भी बात कहती हैं। हरिवंश सिंह के अलग पार्टी बनाने पर उनको झटका जरूर लगेगा। देखना होगा 28 फरवरी की बैठक में क्या फैसला होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+