Mirzapur की विधवा संग Agra में घिनौना कृत्य, पिटाई के बाद आंखों में जम गया खून, लोगों की कांप गई रूह
मिर्जापुर की एक विधवा को आगरा ले जाने के बाद उसके साथ लोगों ने दुष्कर्म और मारपीट किया। दरिंदों के चंगुल से मुक्त होकर महिला मिर्जापुर पहुंची और पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Mirzapur की रहने वाली एक विधवा के संग Agra में घिनौना कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। मिर्जापुर से आगरा ले जाने के बाद दरिंदों ने एक होटल में महिला के साथ दरिंदगी की उसके बाद उसकी सौदेबाजी करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर महिला के साथ लोगों ने मारपीट भी किया। दरिंदों के चंगुल से किसी तरह जान बचाकर महिला वहां से भाग निकली जबकि उसके मासूम बेटे को लोगों ने पकड़ रखा है। इस मामले में महिला की शिकायत पर मिर्जापुर की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

होटल में किया गया दुष्कर्म
दरअसल, मिर्जापुर जिले के चुनार थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला के पति की करीब 2 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। महिला अपने 4 वर्षीय बच्चे के साथ मेहनत मजदूरी करके उसका पालन पोषण कर रही थी। महिला का आरोप है कि इसी बीच की मुलाकात क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से हुई। उस महिला ने विधवा को अच्छी नौकरी दिलाने का वादा करते हुए उसे आगरा ले कर गई। आगरा ले जाने के बाद उसने महिला को उसके बेटे से अलग कर दिया और उसे कुछ पुरुषों के हवाले कर दिया। पुरुष उस महिला को एक होटल में ले गए जहां लोगों ने विधवा के साथ दुष्कर्म किया।

इतना मारे पीटे की आंखों में जम गया खून
विधवा का आरोप है कि वहशी दरिंदे इतने पर भी नहीं माने महिला द्वारा जब उनका विरोध किया गया तो उन लोगों ने विधवा के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला को लोगों ने इतना मारा पीटा कि उसके शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं तथा महिला की दोनों आंखों में खून जम गया है। बात इतने पर समाप्त नहीं होती है। वह सभी लोग महिला को किसी दूसरे के हाथों तीन से चार लाख रुपए में बेचने की बात कर रहे थे। विधवा को जब इसकी भनक लगी तो वह किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भाग निकली। विधवा ने बताया कि लोगों से पूछते पूछते किसी तरह वह अपने घर पहुंची।

स्थानीय लोगों को भी दरिंदो पर आया गुस्सा
विधवा किसी तरह अपने घर पहुंची उसके बाद जब आसपास के लोगों से अपने साथ हुई घटना के बारे में बताइए तो लोगों की रूह कांप उठी। विधवा को देखकर हर कोई दरिंदों के ऊपर गुस्सा हुआ। फिलहाल विधवा को लेकर उसके जान पहचान की महिलाएं चुनार थाने में पहुंची। चुनार थाने में पहुंचकर विधवा ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई और अपने 4 साल के बेटे को उन लोगों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की। पुलिस की निगरानी में महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया तथा इस मामले की जांच प्रारंभ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बताए अनुसार पुलिस टीम जांच कर रही है और मिर्जापुर पुलिस की एक टीम आगरा भी रवाना हो चुकी है।
Recommended Video

-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications