UP: दो बेटियों के बाद ताने देते थे पड़ोसी, भगवान ने सुनी फरियाद, फिर एक साथ हुए तीन बेटे
UP Hindi News: यूपी के मेरठ में एक महिला ने तीन बेटों को जन्म दिया है। इसके पहले महिला की 2 बेटियां थी और पड़ोसी ताने देते थे। एक साथ तीन बेटे होने पर लोग चमत्कार बता रहे हैं।
UP Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक महिला ने एक दो नहीं बल्कि 3 बेटों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बेटे पैदा होने के चलते उसके परिवार वाले इसे ईश्वर का आशीर्वाद और चमत्कार मान रहे हैं। कहा जा रहा है कि दो बेटियां होने के बाद महिला के पड़ोसी उसे ताने देते थे।
महिला का कहना है कि भगवान ने उसकी फरियाद सुन लिया और उसे तीन बेटे हुए। फिलहाल महिला के परिवार में खुशी का माहौल है। डॉक्टरों का कहना है कि तीनों बेटे स्वस्थ हैं। हालांकि अभी काफी कमजोर है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में रखा गया है।

मामला दौराला थाना क्षेत्र का है, दौराला थाना क्षेत्र के पाबला खास गांव की रहने वाली नेहा नामक एक विवाहिता गर्भवती थी। बीते 30 मई को नेहा को प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई। उसके बाद उसके परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे।
स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने से पहले चिकित्सकों को पता चला कि नेहा के गर्व में एक से अधिक बच्चे हैं। ऐसे में नेहा का सिजेरियन करना पड़ा। सिजेरियन के बाद तीन बेटे हुए तो नेहा और उसके परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
नेहा ने मीडिया को बताया कि इसके पहले उन्हें दो बेटियां हैं पहली बेटी 4 साल की है। नेहा ने कहा कि उन्हें बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं नजर आता है, लेकिन दो बेटी हो जाने के बाद उनके पड़ोस की महिलाएं उन्हें ताना देती थी।
लोगों द्वारा कहा जाता था कि तीसरी भी बेटी हो जाएगी। नेहा ने यह भी बताया कि उनके पति विपिन कहते थे कि एक बेटी और हो जाएगी तो कोई समस्या नहीं है। नेहा ने कहा कि भले ही पड़ोस के लोग ताने देते थे लेकिन नेहा के ससुराल वाले हमेशा नेहा की तारीफ करते थे।
चिकित्सकों ने ही किया नामकरण: नेहा के पति मजदूरी करते हैं। उसने कहा कि तीनों बेटों का नामकरण डॉक्टरों द्वारा ही किया गया है। उसने बताया कि एक बेटे का नाम अंश और दूसरे का वंश तथा तीसरे का नाम वंशु रखा गया है।
वहीं मेरठ के जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नेहा और उनके बेटों का इलाज और देखभाल नर्सिंग ऑफिसर शालिनी द्वारा किया जा रहे हैं। शालिनी का कहना है कि छोटा बच्चा ब्रेस्टफीड नहीं कर पा रहा था। हालांकि अब वह भी स्वस्थ हो चुका है।
तीनों बेटे अभी कमजोर हैं और धीरे-धीरे वे स्वस्थ हो रहे हैं। शालिनी ने कहा कि जच्चा बच्चा को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। फिलहाल, एक साथ तीन बेटे होने की चलते विपिन और नेहा की परिवार में खुशी का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications