Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पति ने हलाला का दबाव डाला तो महिला ने अपना लिया हिंदू धर्म, बताई ये बातें

Recommended Video

    हलाला का दबाव डाला तो महिला ने अपना लिया हिंदू धर्म, बताई ये बातें

    मेरठ। मेरठ जिले के मवाना में एक महिला द्वारा धर्म परिवर्तन किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने धर्म परिवर्तन उस वक्त किया जब उसके पति द्वारा तलाक देने के बाद दोबारा उससे शादी की बात हुई। आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने महिला पर पहले हलाला का दबाव डाला, जिसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर लिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मवाना थाना पहुंची महिला ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट भी की। महिला का आरोप है कि उस पर हलाला का दबाव बनाया गया, इसलिए उसने हिंदू धर्म अपना लिया।

    दोनों के पांच बच्चे, एक साल पहले दिया तलाक

    दोनों के पांच बच्चे, एक साल पहले दिया तलाक

    हापुड़ निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी मवाना निवासी युवक से हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं। पति फेरी लगाकर कपडे़ बेचता है। महिला का कहना है कि उसके पति पर काफी कर्ज हो गया है। कर्ज उतारने के लिए वह उस पर गलत कार्य करने का दबाव बनाने लगा। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पति ने उसे एक साल पहले तलाक दे दिया था। अब उसके पति ने उसके परिजनों पर साथ रहने का दबाव बनाया।

    पति ने हलाला का दबाव बनाया

    पति ने हलाला का दबाव बनाया

    महिला का आरोप है साथ रहने के लिए उसके पति ने उस पर हलाला का दबाव बनाया, जिसका उसने विरोध कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अब हिंदू धर्म अपना लिया है। महिला का आरोप है कि मायके पक्ष के लोग गुरुवार को उसके पास आए और मारपीट की। किसी तरह महिला वहां से बच निकली।

    जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

    जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

    थाना प्रभारी विनय आजाद का कहना है कि महिला ने शिकायत की है, मामला गंभीर है, इसलिए पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+