यूपी: महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एसओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल

मेरठ। लावड़ कस्बे में बुधवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सादे कपड़ों में दबिश देने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक युवक को पूछताछ के लिए उसके घर से उठा लिया। जिसका घर में मौजूद महिलाओं ने विरोध किया और हमला बोल दिया। बता दें कि महिलाओं ने पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा और वर्दी भी फाड़ दी। एसओ इंचौली, चौकी इंचार्ज व महिला कांस्टेबल हमले में घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर पांच महिलाओं सहित 15 आरोपी गिरफ्तार कर लिए।

Woman attacked in Meerut policeman

जानकारी के अनुसार, इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ निवासी पशु व्यापारी असलम भाटी के घर एक महिला तकादा करने गई थी। आरोप था कि असलम उनके यहां से पशु लेकर आए। महिला की शिकायत पर लावड़ चौकी पुलिस आरोपी असलम के घर गई और उसे पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चलने लगी। यह देख असलम के परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया और असलम भाटी को छुड़ा लिया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। उन्हें दौड़ाकर और गिराकर खूब पीटा। पुलिसकर्मी शक्ति, बिजेंद्र व पोरिस के कपड़े फट गए और काफी चोट भी आई।

Woman attacked in Meerut policeman

जानकारी मिलने पर एसओ इंचौली वरुण शर्मा, चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पहुंचे तो महिलाओं और भीड़ ने उन पर भी हमला बोल दिया। एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम समेत 12 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लावड़ को छावनी में तब्दील कर दिया गया। उसके बाद पुलिस ने जाम लगा रही लोगों की भीड़ पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। तनाव को देखते हुए कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+