बीवी ने प्रेमी संग मिलकर फौजी पति पर कराया हमला, नहीं हुआ मर्डर तो खुद का किया ये हाल

Meerut News, मेरठ। लूट का विरोध करने पर फौजी को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि फौजी की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। हालांकि गोली लगने के बाद भी फौजी की जान बच गई। वहीं, घटना का खुलासा होने का पता चलते ही फौजी की पत्नी ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्नी ने बताया लूट का विरोध करने पर मारी गोली

पत्नी ने बताया लूट का विरोध करने पर मारी गोली

जानकारी के अनुसार, गंगानगर बी-ब्लाक निवासी सुनील चौधरी छुटटी पर अपने घर आए हुए थे। वह पंजाब में 9-जाट रेजीमेंट में हवलदार पद पर तैनात है। बीते रविवार शाम को वह गंगानगर में पी-पॉकेट में अपनी पत्नी वीना को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने फौजी को गोली मार दी थी। घटना के बाद वीना ने पुलिस को बताया था कि बदमाश उसके साथ लूट कर रहे थे, उसके पति सुनील ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था।

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

एसपी देहात अविनाश पांडेय के मुताबिक पुलिस टीम ने जब वीना की मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो एक नंबर पर शक हुआ। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल आगे बढ़ाई तो खेकड़ा के गांव मुबारिकपुर निवासी रोहित शर्मा उर्फ जयरिश से बातचीत होना पाई गई। जांच के दौरान ही रोहित और वीना के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई। बताया गया कि वीना के पति सुनील को इसकी भनक लग गई थी।

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस का कहना है कि सुनील मार्च में रिटायरमेंट लेकर अपने परिवार के साथ रहने वाला था। इसका पता चलने पर वीना और उसके प्रेमी ने फौजी की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत प्रेमी रोहित ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना के दिन सुनील को गोली मार दी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जब रोहित और उसके साथी को हिरासत में ले लिया। वहीं, वीना ने भेद खुल जाने के डर से जहर खा लिया। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है।

ये भी पढ़ें:- कैश लूट की घटना का खुलासा, लूट की रकम से छुड़ाए बीवी के गिरवी रखे हुए गहने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+