लव मैरिज के 3 साल बाद दूसरी शादी पर अड़ा शौहर, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर फरार हो गई बीवी
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल पहले लव मैरिज करने वाला एक युवक पत्नी से पीछा छुड़ाकर दूसरी शादी करना चाहता था। कई बार समझाने के बावजूद नहीं मानने पर गुस्से में आकर पत्नी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई उधर, घटना के बाद आरोपी पत्नी फरार है।

तीन साल पहले की थी लव मैरिज
जानकारी के मुताबिक, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर निवासी सादिक ने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर नाजिया से लव मैरिज की थी। बताया जाता है तीन साल से सादिक और नाजिया परिवार के लोगों से अलग रह रहे थे। इसी दौरान सादिक अपनी पत्नी नाजिया से तलाक लेकर दूसरी शादी करने की बात पर अड़ गया। सादिक की मां का आरोप है कि शनिवार की शाम सादिक की पत्नी नाजिया ने उसके बेटे को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला कर दे दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सादिक की मां परवीन मौके पर पहुंची तो उसका बेटा कमरे में बेहोश पड़ा था।
होश में आने पर पत्नी पर लगाया जहर देने का आरोप
परवीन का कहना है कि वह पुलिसकर्मियों के साथ अपने बेटे को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसके बेटे ने होश में आने पर अपनी पत्नी पर खुद को जहर देने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस द्वारा अभी इस मामले में कोई तहरीर ना मिलने की बात कही जा रही है। उधर, घटना के बाद से सादिक की पत्नी नाजिया लापता है। पुलिस का कहना है मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications